कुबेरनेट्स, जिसे K8s के नाम से भी जाना जाता है, कंटेनरीकृत एप्लिकेशन के डिप्लॉयमेंट, स्केलिंग और प्रबंधन को स्वचालित करने के लिए एक ओपन सोर्स सिस्टम है।

यह एप्लिकेशन को लॉजिकल यूनिट्स में समूहित करता है जिससे उन्हें प्रबंधित करना और खोज पाना आसान हो जाता है। कुबेरनेट्स Google में 15 वर्षों के प्रोडक्शन वर्कलोड चलाने के अनुभव और समुदाय से प्राप्त सर्वोत्तम विचारों और प्रथाओं पर आधारित है।

वैश्विक स्केलेबिलिटी

उन्हीं सिद्धांतों पर डिज़ाइन किया गया है जो Google को प्रति सप्ताह अरबों कंटेनर चलाने में सक्षम बनाते हैं, कुबेरनेट्स आपकी टीम बढ़ाए बिना स्केल कर सकता है।

सीमाओं से परे

चाहे आप स्थानीय रूप से परीक्षण कर रहे हों या वैश्विक स्तर पर उद्यम चला रहे हों, कुबेरनेट्स की लचीलापन आपको निरंतरता और सरलता के साथ एप्लिकेशन डिलीवर करने की सुविधा देता है।

कहीं भी चलाएँ

कुबेरनेट्स ओपन सोर्स है, जिससे आप ऑन-प्रिमाइसेस, हाइब्रिड या पब्लिक क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठा सकते हैं, और वर्कलोड्स को वहाँ ले जा सकते हैं जहाँ यह आपके लिए मायने रखता है।

कुबेरनेट्स डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड सेक्शन देखें।

क्लाउड नेटिव के लिए शुरुआती मार्गदर्शिका

कुबेरनेट्स की विशेषताएं

हम एक CNCF स्नातक परियोजना हैं

Cloud Native Computing Foundation logo